Friday, November 7, 2008

laxman का कमाल

आख़िर कर हिंदुस्तान ही नही बल्कि दुनिया के बेहतरीन स्टाइलिश बल्लेबाज़ लक्ष्मण ने अपने १०० टेस्ट पुरे कर लिए । इसके लिए वोह बधाई के पात्र हैं। उनसे पहले यह कमल भारत के केवल आठ बल्लेबाजों ने किया है.वैसे तो लक्ष्मण सभी देशों के विरुद्ध सफल रहे मगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वोह कुछ ज़ियादः ही कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध उन्हों ने २००० से अधिक रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध उन्हों ने दो बार डबल शतक बनाया। २००१ में कोल्कता में २८१ रन की परी को भला कौन भूल सकता है। उनकी इस परी से भारत न केवल बेहतर पोसीशन में आ गया था बल्कि जीत भी हासिल की थी। दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट में पहली परी में २०० और दूसरी परी में भी अर्ध शतक बनाकर उन्हों ने साबित कर दिया है की उनमें अभी काफी जान बाकुई है और वोह अभी भर को अपनी सेवाएँ देते रहेंगे.

No comments: